यूपी

भाजपा नेता के भतीजे ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

Share now

बरेली (प्रेस विज्ञप्ति)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज थपलियाल के सगे भतीजे जाटवपुरा निवासी मोहित राजवंश ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी कार्यालय बरेली पर महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी एवं महानगर महासचिव पार्षद गौरव सक्सेना ने सदस्यता ग्रहण कराई सदस्यता कराई।
समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले भाजपा नेता के भतीजे मोहित राजवंश ने बताया की कोरोना काल मे पिता की कोविड-19 से मृत्यु हो जाने से वह भाजपा सरकार से आहत थे इसके साथ ही सपा पार्षद गौरव सक्सेना द्वारा कोरोना काल में निजी अस्पताल के खिलाफ छेड़े गए अभियान और लोगों के वसूले ज्यादा पैसे वापस कराने से भी काफी प्रभावित थे जिसके चलते उनके संपर्क में आये और आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो गई व हर वर्ग का विश्वास भारतीय जनता पार्टी से उठ गया है, महंगाई चरम पर है, रोजगार छिन गये हैं स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
महानगर महासचिव पार्षद गौरव सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार से आम आदमी ही नहीं बल्कि उनके कार्यकर्ता भी हताश एवं निराश हैं आज भाजपा नेता के परिवार के सदस्य द्वारा समाजवादी पार्टी में शामिल होना भी यही प्रदर्शित करता है की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में संजय दिवाकर, अंशु दिवाकर, सौरभ दिवाकर, आकाश दिवाकर, आलोक श्रीवास्तव, मोनू, संजू, अंकित श्रीवास्तव, सुनील दिवाकर, विवेक, अरविंद, प्रकाश, सोनू, ओमवीर, छोटू, उमेश, विवेक, विक्की, सोनू मिश्रा, अभिषेक पाल, संजीव, अंकित, सूरज, मोहित, बबलू पटेल आदि थे।
इस मौके पर महानगर सचिव पार्षद डालचंद बाल्मीकि, महानगर सचिव समयुन खान, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष एड. अनुज आनंद बाल्मीकि, ओमपाल प्रजापति, इसरफील राशमी, अंकित आर्यन, सोनू लाल, राकेश कुमार बाल्मीकि, आशु सक्सेना, विक्रांत पाल, आदेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *