देश

गोमिया: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो पुलिसकर्मियों को लगी गोली, हथियार बरामद

बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन
बेरमो अनुमंडल के उग्रवाद प्रभावित गोमिया के लुगू पहाड़ के तलहटी स्थित टुटी झरना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और माओवादियों के बीच बुधवार की रात लगभग दस बजे और गुरूवार की सुबह लगभग सात बजे
मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मियों को गोली लगी है। दोनों पुलिसकर्मियों को रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ की घटना एक करोड़ की इनामी माओवादी मिथिलेश के दस्ते के साथ हुई है। मुठभेड़ में घायल हुए एक पुलिस को पेट में गोली लगी है तो वहीं दूसरे जवान को छाती में गोली लगने की खबर आ रही है। एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि सीआरपीएफ के 154 वीं बटालियन नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। नक्सलियों के घेरे जाने की खबर है। सर्च ऑपरेशन के एक 315 बोर की राइफल, मैगजीन, व कुछ जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मौके पर सीआरपीएफ, पुलिस अधीक्षक, समेत कई वरीय अधिकारी पहुंच चुके है और ऑपरेशन को जारी रखा है। पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी हार्डकोर नक्सली मिथिलेश अपने दस्ते के साथ टूटीझरना जंगल में सक्रिय है। जिसके बाद सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों को देखते ही माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए है। बताया जा रहा है कि कई माओवादियों को भी गोली लगी है। जिसको उसके अन्य साथी लेकर भागने में सफल रहे। माओवादियों के धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


लालगढ़ में रूके हुए है माओवादीः सूत्रों का कहना है कि सीआरपीएफ के साथ हुई मुठभेंड के बाद माओवादी अपने दस्ते के साथ लालगढ़ के घनी जंगल में रूके हुए है। पुलिस भी तीन तरफ से घेराबंदी कर अभियान चला रहें है। जिले के कई थाना की पुलिस भी गुरूवार की सुबह अभियान में शामिल हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *