यूपी

चुनाव तो बस बहाना है, अध्यक्ष तो राजेंद्र गुप्ता ही बनेंगे, ये है वजह

नीरज सिसौदिया, बरेली
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महानगर इकाई के चुनाव होने जा रहे हैं| प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता इस बार भी महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं| वह निवर्तमान अध्यक्ष भी हैं. माना जा रहा है कि इस बार भी राजेंद्र गुप्ता ही महानगर अध्यक्ष चुने जाएंगे|
दरअसल, राजेंद्र गुप्ता लगातार कई वर्षों से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सेवा करते आ रहे हैं| पहले युवा इकाई का हिस्सा रहे फिर महानगर और फिर प्रांतीय इकाई में जिम्मेदारियां निभाईं. वर्तमान में प्रांतीय महामंत्री हैं. व्यापारियों की कोई भी समस्या हो राजेंद्र गुप्ता कभी भी पीछे नहीं हटते| फिर चाहे बिजली विभाग द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न हो या अन्य कोई मसला, व्यापारियों की हर समस्या पर राजेंद्र गुप्ता हमेशा तत्पर नजर आते हैं| महज 16 साल की उम्र में भाजपा में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले राजेंद्र गुप्ता का संघ परिवार से भी गहरा नाता रहा है| कैंट विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं|व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं| कई व्यापारिक आंदोलनों की कमान खुद राजेंद्र गुप्ता ने संभाली और इंस्पेक्टर राज के विरुद्ध भी व्यापारियों की आवाज को बुलंद किया. माना जा रहा है कि इस बार उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव सिर्फ औपचारिकता साबित होंगे क्योंकि राजेंद्र गुप्ता की जीत पहले से ही लगभग तय मानी जा रही है| कहा यह भी जा रहा है कि राजेंद्र गुप्ता इस बार निर्विरोध चुने जा सकते हैं| बहरहाल महानगर अध्यक्ष पद का ताज राजेंद्र गुप्ता के सिर सजेगा या किसी और के यह तो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चलेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *