यूपी

व्यापारियों ने उठाई मांग, पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाएं

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर बरेली, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल महानगर, बरेली ने व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देशानुसार पेट्रोलियम पदार्थों डीजल पेट्रोल रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में लाने हेतु तथा जीएसटी का सरलीकरण करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली, को संबोधित एक ज्ञापन अपर मंडल आयुक्त प्रशासन बरेली मंडल अरुण कुमार के द्वारा दिया।

ज्ञापन देने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर बरेली तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व महानगर महामंत्री सय्यद सिराज अली के नेतृत्व में एवं महानगर युवा अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के संयोजन में, पदाधिकारी संजय गर्ग महानगर कोषाध्यक्ष, मुकेश सिंघल महानगर महामंत्री, डॉ रजनीश सक्सेना महानगर अध्यक्ष युवा, सीएल शर्मा महानगर युवा संरक्षक, योगेश सक्सेना महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरके कोहली महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ सरताज हुसैन महानगर महामंत्री युवा, मनीष रस्तोगी महानगर कोषाध्यक्ष युवा, राजेंद्र गुलाटी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा, वीरेंद्र देवल महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश सूरी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शाहरुख हुसैन महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा, बिलाल मासूम महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा, साजिद हुसैन अब्बासी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा, अजीत जयसवाल महानगर उपाध्यक्ष, विकी कुमार महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा, मोहम्मद तारिक शमीम महानगर उपाध्यक्ष युवा, सैय्यद शहरोज अली महानगर उपाध्यक्ष युवा, सलीम खान महानगर उपाध्यक्ष, आकिब उल्लाह महानगर संगठन मंत्री युवा, अजय अरोरा महानगर उपाध्यक्ष युवा, इफ्तिखार उद्दीन महानगर उपाध्यक्ष,आदि तमाम पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनरतले यह ज्ञापन अपर मंडल आयुक्त प्रशासन बरेली मंडल बरेली को उनके कार्यालय पर सौंपा । इस अवसर पर अपर मंडल आयुक्त अरुण कुमार ने पूर्ण सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। संचालन महानगर महामंत्री मुकेश सिंघल एवं महानगर युवा महामंत्री डॉ. सरताज हुसैन ने किया। अन्त में आभार महानगर युवा सरंक्षक सी एल शर्मा एवं महानगर कोषाध्यक्ष संजय गर्ग ने व्यक्त किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *