यूपी

चित्रांश महासभा ने मनाई होली

 नीरज सिसौदिया, बरेली

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की महिला शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हंग्री बर्ड रेस्टोरेंट,एकता नगर बरेली के प्रांगण में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सभा की अध्यक्षा प्रतिभा जौहरी व महामंत्री पूनम सक्सेना जी ने की। समस्त पदाधिकारियों के साथ हम सबके पूर्वज भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के फोटो पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।


इसमें विभिन्न तरीके के महिलाओं ने होली के गाने और अपनी प्रतिभा का परिचय दिखाने के लिए मंच मिला और सभी ने विभिन्न गेम खेले और साथ-साथ महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के विषय में व उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने के लिए सभी को बधाईयां दी।सभी बहनों ने एक-दूसरे के गुलाल लगा कर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं व बधाईयां दी होली को बहुत ही सादगी पूर्ण मनाने की अपील की व बहनों को किस प्रकार से समाज में अपने समक्ष कैसे बनाएं के गुणों का आदान-प्रदान किया। बहनों को सम्मानित भी किया गया उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। सचिव अलका सक्सेना उपाध्यक्ष ममता जौहरी, मीनाक्षी जौहरी, नीतू जौहरी,अनु सक्सेना,शिखा सक्सेना,नीता सक्सेना,रजनी सक्सैना, ज्योति सक्सेना,नेहा, शिवांगी,सीमा, परिधि, हिमानी सभी का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिभा जौहरी ने व संचालन अलका सक्सेना जी ने किया। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना महिला शक्ति को नमन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *