यूपी

पीएसी जवानों से भरा ट्रक पलटा, कई जवान गंभीर, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Share now

एजेंसी, बागपत
पीएसी के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक गुरुवार को हाइवे पर पलट गया. हादसे में कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है.


जानकारी के मुताबिक, पीएसी के जवानों से भरा एक ट्रक आज गाजियाबाद जा रहा था. रास्ते में बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर काठा गांव के पास अचानक ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया और चीख पुकार मच गई. हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सभी घायलों को पास ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां लगभग एक दर्जन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें हायर सेंटर ले जाने की तैयारी की जा रही है. वहीं अन्य जवानों की हालत खतरे से बाहर है. ट्रक में लगभग दो दर्जन जवान सवार बताए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *