यूपी

पूर्व भाजपा पार्षद का कोरोना से निधन

नीरज सिसौदिया, बरेली
नगर निगम के उप सभापति संजय राय की पत्नी का आज निधन हो गया. उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है.
बताया जाता है कि उप सभापति संजय राय की पत्नी व पूर्व पार्षद अनीता राय कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाई गई थीं. उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और आज दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर संगठन की ओर से दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. शोक जताने वालों में पूर्व सभासद प्रह्लाद मेहरोत्रा, सभासद व बीडीए बोर्ड के सदस्य सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा, विजय कुमार मन्नू, राजेश कुमार, सुरेश शिंदे व अन्य लोग शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *