यूपी

कोरोना के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका निभा रही सेवा भारती, कर रही यह काम…

नीरज सिसौदिया, बरेली
सेवा भारती के स्वयंसेवक संकट के इस दौर में लोगों को न सिर्फ जागरूक कर रहे हैं बल्कि कोरोना के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका भी निभा रहे हैं. कोरोना वैक्सीनेशन हो या कोरोना टेस्टिंग, हर जगह सेवा भारती के स्वयंसेवक लोगों को सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं.


शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. सिविल लाइन्स स्थित स्वास्थ्य केंद्र वैक्सीनेशन किया जाना था. इस दौरान वैक्सीनेशन कराने वालों के बीच सामाजिक दूरी का पालन ठीक तरीके से हो सके, इसलिए माधव नगर के स्वयंसेवकों ने चूने से गोले बनाए. साथ ही जब लोग वैक्सीनेशन कराने आए तो उन्हें सामाजिक दूरी के प्रति जागरूक करते हुए उचित दूरी बनाकर ही खड़े रहने का भी ध्यान रखा. इसका उद्देश्य कोरोना के प्रसार को रोकना था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *