झारखण्ड

अविवभाजित बिहार के भूतपूर्व मुखिया का 100 साल की उम्र में निधन

Share now

बोकारो थर्मल, कुमार अभिनंदन 
बेरमो अनुमंडल के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित पलामू पंचायत के अविवाभित बिहार के भूतपूर्व मुखिया भागवत महतो का 100 साल में शुक्रवार को निधन हो गया। वें अपने पीछे तीन पुत्र, पांच नाती और नतिनी सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए। भागवत महतो 1965 में मुखिया बने और लगातार पंचायत के तीन बार र्निविरोध मुखिया चुने गए थे। भागवत महतो कैथी भाषा के विद्वान थे। उन्होंने दो शादी की थी। दो साल पहले पहली पत्नि की निधन हो गया था। दूसरी पत्नि बीनाका देवी अभी जीवित है। भागवत महतो का छोटा बेटा हरि महतो ग्राम प्रधान है और बहू ललीता देवी निवर्तमान पंस सदस्या है। इनके निधन पर क्षेत्र बुद्विजीवियों ने शोक प्रकट किया है। आज ही पूरे सम्मान के साथ दुमूहान नदी तट पर दाह-संस्कार किया गया। छोटा बेटा हरि महतो ने मुखाग्नि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *