यूपी

हर दिन इक़ नया संग्राम है जिन्दगी…

Share now

बस सुखों का ही आराम
नहीं है जिंदगी।
दुःखों का ना नामोनिशान
नहीं है जिंदगी।।
संघर्षों का दाम वसूलती
भी ये जिंदगी है।
गमों पर लगा विराम
नहीं है जिंदगी।।

ऐशो आराम का तामझाम
नहीं है जिंदगी।
खाली खुशियों का पैगाम
नहीं है जिंदगी।।
कभी खुशी कभी गम
का ही नाम यह।
कोशिशों का ही मुकाम
है यह जिंदगी।।

हर सुख का मिला जाम
नहीं है जिंदगी।
बस यूँ ही गुमनाम
नहीं है जिंदगी।।
संघर्ष की आग पर तप
कर बनता है सोना।
बसअपने स्वार्थ से ही काम
नहीं है जिंदगी।।

सुख दुःख का छाया घाम
है यह जिंदगी।
हर दिन इक़ नया संग्राम
है यह जिंदगी।।
अपने लिए नहीं दूजों के
लिये भी जीना यहाँ।
सरोकारों का चारों धाम
है यह जिंदगी।।
-एस के कपूर “श्री हंस”
मो.- 9897071046, 8218685464

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *