झारखण्ड

पूर्व रेंजर की बेटी दिव्या को बीपीएससी में 643वां रैक

बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन 
बेरमो के पूर्व रेंजर डीके श्रीवास्तव की बेटी दिव्या कुमारी 64 वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 643 रैंक हासिल की है। दिव्या कुमारी दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की है। दिव्या के पिता डीके श्रीवास्तव बेरमो वन क्षेत्र पदाधिकारी के रूप में यहां से सेवानिवृत्त हुए। मां साधना श्रीवास्तव गृहणी है। दो बहनों में बडी बेटी दिव्या कुमारी पहली बार में बीपीएससी की परीक्षा पास की है।

दिव्या

दसवीं पढाई रांची के डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल की। इंटरमीडिएट रांची के ओक्सफोड पब्लिक स्कूल रांची से ही की है। इसके बाद स्नातक के लिए दिल्ली चली गयी। हजारों किमी अपने परिवार से रह दिल्ली में बीपीएससी की तैयारी की और पहली बार में ही सफलता पाई। दिव्या के सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। मुल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले है। बोकारो के बेरमो में काफी दिनों तक रहें। फिलहाल वें सेवानिवृत्त के बाद
रांची में रह रहें है। दिव्या कुमारी ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था, उनका सीओ पद के लिए चयन हुआ है। अपनी बेटी की सफलता पर पिता डीके श्रीवास्तव, मां साधना श्रीवास्तव एवं उनके सारे परिजन काफी प्रसन्न है। उन्होनें कहा कि नौकरी दौरान बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास किया। दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया। जिन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *