देश

पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, किया विरोध प्रदर्शन

नीरज सिसौदिया, बरेली 

आज दिनाँक 11 जून 2021 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में डीजल पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों को लेकर स्टेडियम रोड के सामने स्थित संजय नगर पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया जिसमें बरेली के तमाम कांग्रेस जनों ने डेलापीर चौराहे से पेट्रोल पंप तक रिक्शे पर स्कूटी रखकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया।सभी कांग्रेस जनों ने डीजल,पेट्रोल, गैस के बढ़ते हुए दामो पर चिंता जताई।बरेली महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि आज देश में डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता डीजल पेट्रोल के दाम को लेकर त्राहि त्राहि कर रही है, कांग्रेस राज में जहां पेट्रोल 60 रुपये था तो यही भारतीय जनता पार्टी के लोग पेट्रोल को महंगा बताकर सरकार पर निशाना साधते थे अब यही भारतीय जनता पार्टी के लोग जब पेट्रोल 100 रुपये तक पहुँच रही तो यह सब घर में बैठे हुए हैं।श्री शुक्ला ने बताया कि मोदी सरकार में महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुकी है जिससे आम आदमियों का जीवन यापन बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है, मोदी सरकार को जनता की ओर ध्यान आकर्षित कर इस महंगाई को कम करे या यह सरकार जब महंगाई कम नहीं कर पा रही है तो इस्तीफा दे।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव असलम चौधरी ने कहा कि डीजल पेट्रोल गैस आदि की कीमतें बहुत ऊँचे स्तर पर पहुँच चुकी है जिसमे आम आदमी अपना गुजारा नही कर पा रहा है
इस मौके पर के के दीक्षित, रमेश श्रीवास्तव, विजय मौर्य,पारस शुक्ला, हर्षित दुबे,हर्ष बिसरिया,अनुज गंगवार, बिलाल कुरैशी,सरबत हुसैन,जुनैद हुसैन,दिनेश प्रजापति, योगेश जौहरी राजेश कुमार, जकीर खान घनश्याम सागर,सुचित्रा सिंह चारु मेहरोत्रा कुमकुम शर्मा आसिफ खान,अब्दुल अल्वी,हाजी जुबैर,अब्दुल रहमान, मोहम्मद हसन,वीरदेव गंगवार,रवि शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *