यूपी

बरसात के बाद हटने लगेगा बाकरगंज का कूड़ा, खत्म होंगे कूड़े के पहाड़

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

शहर वासियों का वर्षों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. पुरानी सरकारों के कार्यकाल में उपेक्षित कूड़ा निस्तारण योजना को अब पंख लगने लगे हैं. बाकरगंज के कूड़े के पहाड़ अब नजर नहीं आएंगे. मेयर उमेश गौतम के प्रयास से बाकरगंज के कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है.
शहर से निकलने वाले सैकड़ों टन कूड़े के निस्तारण की योजना वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ी थी. यही वजह थी कि इस कूड़े को लगातार बाकरगंज में फेंका जा रहा था. जिसके कारण यहां कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए. मौजूदा समय में वहां लगभग छह लाख टन कूड़ा जमा हो गया है. मेयर का पद संभालते ही डा. उमेश गौतम ने इसके निस्तारण के प्रयास शुरू कर दिए थे. अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कूड़ा निस्तारण की यह योजना अमल में आने वाली है. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इसके लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. टेंडर हो चुके हैं और जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी. बरसात के बाद इस पर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *