यूपी

कोविड शहीदों को रक्तदान शिविर लगाकर दी गई श्रद्धांजलि

नीरज सिसौदिया, बरेली 
आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ व प्रयास रेवो के संयुक्त तत्वाधान में 18वाँ रक्तदान शिविर का आयोजन एन ई आर वर्कशाप,इज्जतनगर के मुख्य द्वार पर किया गया ,जिसका शुभारंभ मण्डल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी,डाॅ.चौधरी,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी नीतू महानगर अध्यक्ष कांग्रेस के अजय शुक्ला,डॉ मनु नीरज,डॉ प्रदीप जागर,विक्की भरतौल,दिनेश दद्दा,राजेंद्र सागर,इंदिरा टंडन की विशेष उपस्थिती में हुआ।आइ एम ए की टीम ने डाॅ सेठी की अगुवाई में कार्यक्रम को कार्यरूप दिलाया।

लगभग सत्तर व्यक्तियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया जिसमें महिलाओं का भी योगदान रहा।स्वयं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी नीतू ने भी रक्तदान किया।
आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका पंकज भट्ट व उनकी टीम की रही। कार्यक्रम को रेल के कोरोना शहीदों को श्रद्धांजलि पुष्प अर्पण से प्रारंभ करने के बाद दो मिनट का मौन रखा गया।इसके बाद रक्तदान की शुरूआत हुई।


कार्यक्रम के सहयोगियों में सतीश बघेल,कुमार जितेन्द्र,राजीव रंजन विनय चतुर्वेदी,भावेश कुमार, प्रकाश मुखर्जी,देवाशीष चक्रवर्ती,अमित कर्मकार,प्रशांत सत्यार्थी,रितेश्वर,नरंजन ,अनिल पुंडीर, सुदर्शन शर्मा,अभय,बृजेश राजगुरु यादव रविंदर कादियान,रोहिताश,मनोज ने महत्वपूर्ण भूभिका निभाई! इस कार्यक्रम में 20 ऐसे रक्तदाता थे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *