मनोरंजन

पहली ही फिल्म में 17 किसिंग सीन देने वाली मल्लिका सेहरावत बोलीं- हीरो के साथ हमबिस्तर होने से कर दिया था इनकार इसलिए कई फिल्मों से कर दिया गया बाहर 

मुंबई, एजेंसी
पहली ही फिल्म में 17 किसिंग सीन देकर धमाल मचाने वाली बॉलीवुड की हॉटेस्ट अदाकाराओं में शुमार मल्लिका सेहरावत ने कहा है कि उन्होंने फिल्मों में रोल पाने के लिए कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा, ‘मैंने अपनी पहली ही फिल्म ख़्वाहिश में 17 किसिंग दिए थे। इसके बाद फिल्म मर्डर में भी कई हॉट सीन दिए थे जिसके बाद मेरी इमेज बोल्ड अभिनेत्री की बन गई। इसके बाद लोग मेरी रील लाइफ को रियल लाइफ से कंपेयर करने लगे और उन्हें लगा कि मैं रियल जिंदगी में भी ऐसी ही हूं जैसी पर्दे पर नजर आती हूं। लेकिन मैं ऐसी बिल्कुल नहीं थी। मुझे कई फिल्मेें सिर्फ इसलिए छोड़नी पड़ीं क्योंकि मैंने ऑफ स्क्रीन हीरो के साथ अंतरंग होने से इनकार कर दिया था। मुझे गर्व है कि मैंने फिल्मों में रोल पाने के लिए कभी भी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया।‘

मल्लिका ने बताया कि अगर आप शॉर्ट स्कर्ट पहनते हैं, स्क्रीन पर किसिंग सीन देते हैं तो पुरुष लिबर्टी लेने की सोचते हैं। मेरे साथ भी यही हुआ। मुझे कई प्रोजेक्टों से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि मैंने हीरों से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। बता दें कि मल्लिका सेहरावत इन दिनों लंदन में रहती हैं। वह 2013 में लॉस एंजिल्स चली गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *