दुनिया

मेरी सास के ब्वॉयफ्रेंड बन जाओ, 1000 डॉलर दूंगी, पढ़ें बहू ने क्यों निकाला ऐसा विज्ञापन

एजेंसी, वॉशिंगटन 

मुझे अपनी सास के लिए एक ब्वॉय फ्रेंड चाहिए. जो भी मेरी सास का ब्वाय फ्रेंड बनेगा उसे मैं एक हजार डालर भी दूंगी. यह इश्तिहार अमेरिका की एक बहू ने अपनी सास के लिए निकाला है.
अमेरिका में न्यूयॉर्क की हडसन वैली की एक महिला ने अपनी 51 साल की सास के लिए अजीब विज्ञापन दिया है। इसमें महिला ने डिमांड की है कि उसे अपनी सास के लिए बॉयफ्रेंड यानी साथी चाहिए। उनके साथ दो दिन रहने वाले शख्स को 1000 डॉलर अर्थात 72 हजार रुपये मिलेंगे। यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।विज्ञापन में लिखा है कि “मैं अगस्त में हडसन वैली में एक शादी के लिए शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक अपनी सास के लिए बॉयफ्रेंड की तलाश में हूं। उसे दो दिन तक उसकी सास के साथ रहना होगा और उसका ध्यान रखना होगा। इस मौके के लिए ऐसे शख्स की जरूरत है, जिसकी उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच की हो। वह अच्छा डांसर हो और बात करने में भी अच्छा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *