यूपी

इनरव्हील बरेली ग्लो ने मनाई तीज, चारू मेहरोत्रा बोलीं- आनंद और उत्साह का त्योहार है तीज

नीरज सिसौदिया, बरेली 

आज इनरव्हील बरेली ग्लो के सदस्यों ने अध्यक्षा डॉक्टर चारू मेहरोत्रा के नेतृत्व में तीज का त्यौहार मनाया. इस अवसर पर अनेकों गेम्स व मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए अध्यक्षा डॉ चारू ने कहा कि तीज का त्यौहार आनंद उत्साह का त्यौहार है. इसमें बहनों, भाभियों, माताओं, सहेलियों के प्रेम व स्नेह स्वरूप एक दूसरे के हाथ में मेहंदी रचाई जाती है जो संबंधों को और अधिक गहरा बनाती है. गर्मी की उमस को भूला कर सभी इस उत्सव के आनंद में डूब जाते हैं. इस अवसर पर क्लब की सचिव डॉ अलका ने कहा की तीज का त्यौहार आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने का त्योहार है. इस अवसर पर क्लब की सीनियर सदस्य विनोद मिश्रा ने तीज के ऊपर स्वरचित कविता पाठ कर सभी को मुग्ध कर दिया.

क्लब के सदस्य शिवांगी रस्तोगी, बरखा अग्रवाल, रिशु गुप्ता, अंजना को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर पूजा, गीता देवल, मीना देवल ,सीमा ,आईना, पूनम, डोली ,अंजू ,खुशी ,काकी आदि का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्षा डॉक्टर चारू मेहरोत्रा ने किया व धन्यवाद अलका ने दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *