यूपी

अंबेडकर सेना की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं सपा नेत्री जैनब फातिमा

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली सपा नेत्री जैनब फातिमा को मदर टेरेसा फाउंडेशन की विंग अंबेडकर सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन डा. मो. नासिर खान की ओर से विगत 16 नवंबर को एक मनोनयन पत्र पत्र जारी करते हुए इसकी पुष्टि की गई है। साथ ही नेशनल चेयरमैन ने जैनब फातिमा को नई जिम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद भी दी है।

बता दें कि उक्त संस्था के संरक्षक जौनपुर के पूर्व विधायक अरशद खान हैं। उन्हीं के निर्देश पर नेशनल चेयरमैन ने जैनब फातिमा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले जैनब फातिमा संगठन में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं। बरेली के शाहबाद की रहने वाली जैनब फातिमा को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया है।


बता दें कि जैनब फातिमा लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही राजनीति में भी सक्रिय हैं। जैनब फातिमा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाने का पूरा प्रयास करेंगी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *