बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन
बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल, पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के अजय कुमार महतो की शादी नावाडीह थाना क्षेत्र कोदवाडीह के बेबी कमारी से हुईं थी। शादी के सात आठ साल गुजर गए। लेकिन पति-पत्नी हमेशा तरकार रहता था। पत्नी को तरह-तरह के ताने दे कर अपने मायके से दहेज की मांग करता रहता था। पति से तंग आकर पत्नी ने पेंक-नारायपुर थाना में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मनोज महतो को लगातार कार्रवाई करने के लिए उसे ढूंढने लगी। तब वह पुलिस के डर से घर से भाग गया और घर नहीं आने लगा। इस बीच मोबाइल फोन के जरिए बगोदर थाना क्षेत्र के बेको गांव एक बच्चे की मां से उसका संबंध बन गया। बताया जाता है कि वे दोनों पति पत्नी के रूप में कथारा के झिरकी गांव में रहने लगे। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो वे छापेमारी कर उसे झिरकी गांव से गिरफ्तार कर दहेज उत्पीड़न मामले में जेल भेज दिया। अब उसके साथ रह रही कथित पत्नी किसके साथ रहेगी। वह अपने मायके भी नहीं जा सकती है। दरअसल वह भी अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। जिस कारण ससुराल में न रहकर अपने पिता के घर पर रह रही थी। लेकिन जब वह दूसरे मर्द के साथ घर से भाग गई तब उसके घर वाले उसे हमेशा के लिए त्याग दिया। अब इधर कथित पति जेल चला गया तब इस परिस्थिति में वह अकेले हो गयी है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि अब वह जाए तो जाए कहां। पेंक-नारायणपुर पुलिस के द्वारा आरोपी अजय कुमार महतो की कथित दूसरी पत्नि पुनम देवी के परिजनों को सूचना देकर थाना बुलाए। थाना में पुनम देवी के पिता जीवन महतो व मां ने उसे अपने साथ ले जाने के लिए मना कर दिया। बाद में सामाजिक और जनप्रतिनिधियों के द्वारा समझाने पर साथ में बगोदर (महौरी) ले गए। चुंकि आरोपी अजय कुमार महतो की कथित दूसरी पत्नि पुनम देवी आठ माह की गर्भवती है। आरोपी की कथित दूसरी पत्नि पुनम देवी को यह भी मालूम नहीं है कि उसका कथित पति अजय का घर कहां है।
बिष्णुगढ़ में एक प्रज्ञा केंद्र में काम करती थी। वहीं से पुनम और अजय का आंखे चार हुई और साल भर पहले भागकर कथारा के झिरकी में दोनों छिपकर रहने लगे। वहां अजय ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार को गुप्त सूचना पर पेंक-नारायणपुर पुलिस कांड संख्या 18/2021 के तहत पकड़कर तेनुघाट जेल भेज दिया। उधर, पुनम देवी के परिजन भी सालभर तलाश कर रहें थे। पुनम के द्वारा अजय के साथ कथित दूसरी पत्नि बनकर रहने की जानकारी थाना में हुई, तो फुट-फुटकर रोने लगे। थाना प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने इस मामले में कहा कि आरोपी की पहली पत्नि बेबी देवी ने मार्च 2021 में दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज करवायी थी। जिससे आज उसे जेल भेजा गया।