झारखण्ड

5 दिन से लापता मजदूर का शव गोविंदपुर बंद खदान के तालाब से बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन 
पिछले पांच दिन से लापता युवक का शव सीसीएल गोविंदपुर परियोजना के तीन नंबर बंद खदान के तालाब में मिला है। शव के दोनों हाथ साड़ी से पीछे करके बंधा हुआ था। घटना के संबंध में बताया गया कि कथारा महली बांध के बाबूराम टोला निवासी सुभाष यादव 37 वर्ष बोकारो थर्मल में मजदूरी काम करता था। 9 अगस्त को घर से काम करने के लिए बोकारो थर्मल गया, लेकिन शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। 11 अगस्त को सुभाष यादव के छोटे भाई प्रेमचंद यादव एवं उसकी पत्नी गीता देवी ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल थाना को दी। पुलिस अपने स्तर से उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिला। 13 अगस्त को सुबह सीसीएल के गोविंदपुर बंद खदान के तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा गया। तब किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुभाष के परिजनों को भी जानकारी दी। सुभाष यादव के परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। मृतक के भाई प्रेमचंद यादव ने बोकारो थर्मल पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई और हत्या कर शव को खदान में छिपाने के नियत से फेंक देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो भी इस हत्याकांड के दोषी है उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाय। मौके पर जिला परिषद के निवर्तमान सदस्य प्रकाश लाल सिंह, ऐक्टिविस्ट रोहित ठाकुर, बबलू यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इस संबंध इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि शव को तत्काल पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *