झारखण्ड

महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, पिता ने कहा-भगवान ने तोहफा दिया

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट स्थित पेंक निवासी तुलसी सिंह के पत्नि अनिता देवी इसरी स्थित क्षितिज अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे दो से पांच मिनट के अंतराल पर पैदा हुई। स्वास्थ्य कर्मी व नर्स यह देखकर काफी हैरान रह गयी कि इस महिला ने पहले भी दो बच्चे को जन्म दे चुकी है। डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं। तीनों बच्चों का जन्म साधारण प्रक्रिया में हुआ है और ग्रामीण इलाकों में अपनी तरह का यह पहला मामला है, जब किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। पूरे गांव में जश्न का माहौल है और ग्रामीण बच्चों की एक झलक देखने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं। पेंक गांव निवासी इस महिला ने चार व तीन साल पहले दो बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद से उसे प्रसव होने में काफी मुश्किलें आ रही थीं। इस बार प्रसव पीड़ा होने पर महिला को इसरी (गिरीडीह) स्थित क्षितिज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला के पति तुलसी सिंह ने बताया कि उन्हें ईश्वर ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे पहले भी दो उनके दो लड़के है जो दो साल की है अब इन तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी की लहर है। तीन में से दो लड़की और एक लड़का है। डॉक्टर के अनुसार बच्चे का समान्य वजन दो किलो 500 ग्राम होना चाहिए। जिसमें आनिता का एक बच्चा 2 किलो 250 ग्राम, दूसरा 2 किलो और तीसरा बच्चा 1 किलो 750 ग्राम का है। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ने महिला के लिए एक यूनिट ब्लड़ डोनेट कर मिसाल पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *