यूपी

बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर, गांवों में बाढ़ जैसे हालात, नसीम अहमद ने बांटा भोजन, सरकार को दी चेतावनी

नीरज सिसौदिया, बरेली

लगातार पिछले 2 दिन से हो रही बारिश की वजह से आज ग्राम बांकौली,धमीपुर व बहेड़ी नगर के मोहल्ला नूरी नगर आदि इलाकों में किच्छा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये तथा भारी जल जमाव हो गया इसी को देखते हुए सपा नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने भोजन का वितरण किया जिस से लोगों को राहत मिल सके व क्षेत्र का जायज़ा लेते हुए हुए सपा नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने प्रशासन से तुरंत राहत कार्य में तेज़ी लाने के लिए कहा जिससे लोगों का मुख्य रास्ते से आवागमन हो जायेगा।

दूसरी तरफ बांकौली व धमीपुर गांव के निवासियों को कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यहाँ तक कि खाने की कच्ची सामग्री पूरी तरह से नष्ट हो गयी है. उक्त क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुय प्रशासन से अपील की है कि जिन गांव में इस तरह के हालात हैं वहां पर जल्द से जल्द राहत कार्यों में तेज़ी लायी जाए।

इस मौके पर सपा नेता नसीम अहमद के साथ कमाल अंसारी,ज़ुबैर मंसूरी,परवेस सेठ,भूपेंद्र गंगवार,नफीस अंसारी,अरगून ,अरविंद सागर,सभसाद ताहिर पप्पू,चौधरी नितेन्द्र सिंह,चौधरी मनोज सिंह, चौधरी रवि गिल,चौधरी धर्मेंद्र सिंह,चौधरी अनुराग गिल,चौधरी अरविंद सिंह, चौधरी अंकित गिल,बाबूराम कश्यप, अमीन साब,मंज़ूर नम्बर 1,वाशिफ पठान,शादाब आदि आदि लोग मौजूद थे अंत मे सपा नेता नसीम अहमद ने कहा जिन किसानों की फसल,व जान माल का जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा प्रशासन जल्द से जल्द किसानों को दिलवाए । अगर उक्त समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं हुआ तो हम सपा के लोग प्रशासन का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *