यूपी

कायस्थ चेतना मंच ने किया शिक्षकों का सम्मान

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

शिक्षक दिवस पर कायस्थ चेतना मंच ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर कहा कि यही वह शिक्षक हैं जिन्होंने समाज को काफी अच्छे नागरिक, समाजसेवी, वैगयानिक, अधिकारी, राजनेता दिए।

उपजा प्रेस क्लब में कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक सम्मान समारोह में मंचासीन उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष, कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, महासचिव अमित सक्सेना, महिला अध्यक्ष माया सक्सेना और हिंदूवादी नेता शिव कुमार बरतरिया ने सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया। सबसे पहले सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। वक्ता के रूप में विकास सक्सेना ने डॉ राधा कृष्णन को याद किया।

संरक्षक डॉ पवन सक्सेना ने सम्मानित सभी शिक्षकों को अच्छे होनहार छात्र समाज को देने पर बधाई दी। अशोक सक्सेना, महानगर अध्यक्ष बी के सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, उपाध्यक्ष पत्रकार निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, विकल्प सक्सेना ने सभी सम्मानित शिक्षकों को मंच तक लाये और परिचय कराया।

सम्मानित होने वाले शिक्षको में वीरेन्द्र रायजादा, अविनाश सक्सेना, राजेन्द्र कुमार सक्सेना, आदर्श सक्सेना,  अवधेश सक्सेना,  मधुलता बरतरिया,  निर्मला कुलश्रेष्ठ, प्रवीन कुमार सक्सेना,  अमिता सहाय, विशेष कुमार सक्सेना,  चित्रा जौहरी, संतोष कुमार सक्सेना, आर.पी जौहरी, राजेंद्र प्रकाश सक्सेना, रंजन जौहरी,  सुमन सक्सेना,  चंद्र प्रभा,  चित्रा भटनागर, डॉ महेंद्र सक्सेना, कृष्ण चंद्र सिन्हा, श्रीमती कान्ति सक्सेना, कृष्ण प्रकाश सक्सेना, श्रीमती पुष्प लता सक्सेना,  ऊषा सक्सेना,  मृदुल सक्सेना,  मालती सक्सेना रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मीरा मोहन, जया सक्सेना, वंदना वर्मा, प्रीति सक्सेना, रचना सक्सेना, पल्लवी सक्सेना, शकुन सक्सेना और अल्पना सक्सेना ने चित्रगुप्त वन्दना से की। महासचिव अमित सक्सेना ने मंच की उपलब्धि प्रस्तुत की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश सक्सेना ने किया। श्री संजय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *