यूपी

किसानों को अपमानित करने पर तुली है भाजपा सरकार : नसीम अहमद

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

सपा नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने आज ग्राम बुझिया व खमरिया में बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार किसानों को अपमानित करने पर भी तुल गई है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से झूठे वादे किए। प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी बराबर आश्वासन देते रहे है कि किसानों की फसल एमएसपी दरों पर खरीदी जाएगी पर यह भी उनके हर झूठ की तरह शुद्ध झूठ साबित हो रही है।


सपा नेता नसीम अहमद ने बाढ़ पीड़ित गांव बुझिया व खमरिया का दौरा करते हुए कहा कि भाजपा संचार माध्यमों का दुरूपयोग कर झूठ फैलाती है वस्तुतः वह सच्चाई का सामना ही नहीं कर सकती है। सच्चाई से वह भागती है। सन् 2022 में जो विधानसभा चुनाव होने है। भाजपा मानती है कि वह सन् 2024 में होने वाले चुनाव हैं। वह जनता को इसीलिए भटकाने का काम कर रही है।


किसान के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। घोषित 1940 रूपये प्रति कुंतल की दर पर किसान के धान की खरीद नहीं हो रही है। एक तो तमाम जगहों पर क्रयकेन्द्र खुले ही नहीं है और जहां खुले हैं वहां बिचैलियों, अफसरों के गठजोड़ के चलते किसान को अपनी फसल बेचने का मौका ही नहीं मिलता है। किसी न किसी बहाने उसे टरका दिया जाता है। बिचौलिए औने-पौने दाम फसल खरीद रहे हैं।
इन दिनों जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक स्तर पर चिंता जताई जा रही है। इससे सबसे ज्यादा किसान ही प्रभावित होता है। खेती-किसानी पर मौसम का सीधा असर पड़ता है।
भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। साढ़े चार साल बीत गए जनहित का कोई काम नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। समाजवादी सरकार के कार्यों को ही अपना बताकर भाजपाई जष्न मना रहे हैं। किसानों के घरों में अंधेरा है। एक वर्ष से वे आंदोलित है। उन्हें न्याय नहीं मिला है। उनके घरों में दीप पर्व पर भी अंधेरा है।


सभी मानते हैं कि भाजपा का विकल्प समाजवादी पार्टी है। जनता की आशा भी समाजवादी पार्टी से है। समाजवादी पार्टी को जनआकांक्षाओं पर खरा उतरना है। सपा नेता नसीम अहमद ने अपने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वे बूथ स्तर पर मतदाताओं से सम्पर्क करें। जनता को भाजपा की सच्चाई बताएं और समाजवादी पार्टी सरकार के विकास कार्यों से अवगत करायें। नौजवान और किसान 2022 में मिलकर भाजपा सरकार को सबक सिखाएंगे। इस दौरान ग्राम बुझिया से सोमपाल प्रधान बुझिया, सरदार जगतार सिंह, पप्पू राजपूत, रामपाल,रामप्रसाद पूर्व प्रधान, ओमप्रकाश, लालता प्रसाद पूर्व प्रधान, नरेश राजपूत सरदार धर्मेंद्र सिंह, एवं ग्राम खमरिया से रईस अहमद कस्सार, राशिद अंसारी, शाकिर,अहमद हुसैन, अबरार भाई, बब्लू अंसारी, मुन्ने भाई आदि मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *