झारखण्ड

बैदकारो में गोदो नदी तट पर सूर्य मंदिर में उमडे़ हैं श्रद्धालु, लाखों श्रद्वालु एक साथ देते हैं अर्घ्य

कुमार अभिनंदन, बोकारो थर्मल

बेरमो प्रखंड के बैदकारो के पश्चिम दिशा स्थित गोदो नदी के तट पर भव्य सूर्य मंदिर स्थापित है। इसका निर्माण राज्य के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो ने 11 अप्रैल 2003 में किए थे। यह मंदिर धीरे-धीरे श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र बन गया है। यहां दूर-दराज और आसपास के श्रद्धालू कार्तिक महीने में आस्था का महापर्व छठ पूजा करने के लिए आते हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि मंदिर की स्थापना 11 अप्रैल 2003 को में की गई थी मंदिर की विशेषता यह है कि उदीयमान सूरज और डूबते सूरज की पहली और अंतिम किरण मंदिर की मुख्य प्रतिमा से होकर गुजरती है। मंदिर के दक्षिण में गोदो नदी गुजरती है। नदी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढ़ीया बनाई गई है। हर रविवार को महा आरती होती है। आरती में लगभग 1000 श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस महा आरजी में पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो एवं उनके सपरिवार भी शामिल होते हैं। बैदकारो सूर्य मंदिर अपने मनोरम दृश्य के लिए भी जाना जाता है। मंदिर के उत्तर दिशा में खूबसूरत जंगल भी श्रद्वालूओं को खूब लुभाता है। मंदिर में शादी-विवाह भी होती है। इस बार मंदिर कमेटी के द्वारा कोरोना काल को लेकर विशेष तैयारी की गयी है। श्रद्धालुओं की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रतिमा का दर्शन करना होगा। कारो जंगल से सटे पहाड़ में स्थित खूबसूरत सूर्य मंदिर की खूबसूरती श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *