यूपी

कंजकिरो में पेट्रोल पंप का उद्घाटन, सुविधा बढ़ी

Share now

बोकारो थर्मल, कुमार अभिनंदन
बोकारो थर्मल-नरकी मुख्य सड़क स्थित कंजकिरो मोड़ के समीप भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप का उदघाटन रविवार हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और चंद्रशेखर झा ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व वयोवृद्व ब्राह्मण के द्वारा पूजा-अर्चना किया। पंप के उदघाटन के बाद पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि कंजकिरो में पेट्रोल पंप खुलने से ऊपरघाट सहित आसपास के ग्रामीणों की सुविधा बढ़ गयी। ऊपरघाट सहित आसपास के लोग 10-15 किमी दूर कथारा, गोमिया या कुरपनिया तेल लेने के जाते थे। अब सुविधा हो गयी। ग्राहकों को यहां बेहतर सुविधा प्रदान की जायेगी। यहा प्रदूषण जांच केंद्र की भी सुविधा मिलेगी। यहां पर कांग्रेस नेता बाबूलाल उर्फ जोगेंद्र गिरी, मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, मोतीलाल महतो, कमरूल अंसारी, मो. शाहजहां, ब्रजकिशोर सिंह, नवीन कुमार महतो, सदन सिंह, डॉ. कामेश्वर महतो, गुरूप्रसाद महतो, सुजीत घोष, पंप संचालक जानकी महतो, सचिन कुमार महतो, रामेश्वर साव, धानेश्वर महतो, रोहित कुमार महतो सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *