देश

मालवानी आईएसआईएस मामलाः दो आईएसआईएस आतंकी दोषी करार

संवाददाता

नई दिल्ली/मुंबईः मुंबई स्थित एनआईए विशेष न्यायालय ने मालवानी आईएसआईएस मामले के दो आरोपियों रिजवान अहमद व मोहसिन इब्राहिम सैयद को दोषी करार दिया है।

उल्लेखीय है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि ये दोनों मिल मुस्लिम युवकों को आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे थे। साथ ही ये दोनों युवकों को विदेश जाकर आतंकी संगठन में शामिल होकर देश के खिलाफ जिहाद छेड़ने का आह्वान कर रहे थे।

एनआईए की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस मामले को 2015 के दौरान महाराष्ट्र सरकार की एंटी टेररिज्म दस्ते ने दर्ज किया गया था। एनआईए ने इस मामले को 2016 में दर्ज किया। अनुसंधान समाप्ति के उपरांत एनआईए इस मामले में 2018 में आरोप-पत्र दाखिल किया। मामले में सजा की बिंदु पर फैसला आगामी 7 जनवरी को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *