यूपी

चुनाव आयोग आज करेगा पांच राज्‍यों में चुनाव का ऐलान, जानिये कितने बजे होगी चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस

संवाददाता, नई दिल्‍ली
पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से आज दोपहर साढ़े तीन बजे एक प्रेस वार्ता में यह एलान किया जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार निर्वाचन आयोग की ओर से आज दोपहर बाद होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बता दें कि गोवा, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव प्रस्‍तावित हैं। उत्‍तर प्रदेश की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्‍त होगा जबकि अन्‍य चार राज्‍यों में मार्च में ही कार्यकाल खत्‍म हो जाएगा। इनमें से चार राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा ही सत्‍ता में है जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के डर से ही शुक्रवार को विभिन्‍न जगहों पर विभिन्‍न परियोजनाओं के शुभारंभ का कार्य कर लिया गया था। इस बार कोरोना के खतरे को देखते हुए सख्‍त गाइडलाइन बनाई गई है। ऐसे में विपक्षी दलों को चुनाव प्रचार को लेकर खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *