यूपी

बिथरी से भाजपा प्रत्याशी डा. राघवेंद्र शर्मा के मुख्य चुनाव कार्यालय का संतोष गंगवार ने किया शुभारंभ

नीरज सिसौदिया, बरेली
बिथरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. राघवेंद्र शर्मा के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज हो गया।
स्थानीय बदायूं रोड स्थित साउथ सिटी इलाके में स्थित उक्त कार्यालय का शुभारंभ करने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। इससे पहले सुबह करीब साढ़े दस बजे मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना की गई जिसमें डा. राघवेंद्र शर्मा सपरिवार शामिल हुए। इस मौके पर डा. राघवेंद्र शर्मा के समर्थक भी मौजूद रहे। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के चलते प्रमुख और चुनिंदा लोग ही बुलाए गए थे। ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। कोरोना गाइडलाइंस का भी पूरा ध्यान रखा गया था।
बता दें कि इस बार निवर्तमान विधायक पप्पू भरतौल का टिकट काटने के बाद डा राघवेंद्र शर्मा को भाजपा ने उम्मीदवार बनाकर एक साफ सुथरी राजनीति की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब देखना होगा कि राघवेंद्र शर्मा इस संदेश को जनता तक पहुंचाने में कितने सफल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *