यूपी

सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल का शहर में जगह-जगह फूल मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी के 124 शहर प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने आज शहर में टीवरीनाथ, गांधीनगर, ब्रजलोक, प्रभात नगर, जनकपुरी, इंदिरा नगर, राजेंद्र नगर, आवास विकास, के के अस्पताल वाली कॉलोनिया, सर्वोदय नगर, चाणक्यपुरी, कुमार एजेंसी, श्रीनाथपुरम, तिलक इंटर कॉलेज से साहूकारा, बड़ा बाजार, कुतुब खाना से आलमगिरी गंज मार्केट एवं व साहूकारा का पिछला हिस्सा कीर्ति नगर रोड तथा कर्मचारी नगर आदि कई क्षेत्रों में भ्रमण कर अपने लिए वोट की मांग की। बड़ी संख्या में लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया एवं भारी मतों से जिताने की बात की।

लोगों का कहना था कि ऐसी ऐसी साफ-सुथरी छवि एवं हमेशा जनमानस हित के कार्यों में संलग्न नेता का उदय होना बरेली शहर के विकास को बहुत आगे ले जायेगा। शाम को शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल आईटीआई स्कूल के सामने बिधौलिया में सीबीगंज के विद्यालयों के प्रबंधकों ने खुले मन से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को अपना समर्थन प्रदान किया । इस अवसर पर प्रबंधक जफर ,मोहित, सक्सेना, दीपक शर्मा, अनिल शर्मा, नीरज शर्मा, विशाल अग्रवाल, दीप्ति पांडे, दीपेंद्र जयसवाल, सूरज, अलीम, शुभम, मृत्युंजय मिश्रा, प्रमोद बिष्ट, दीपक शर्मा, गौरव सक्सेना, मोहित सक्सेना, एडवोकेट रमन सक्सेना, पवन निहलानी एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *