यूपी

भारी संख्या में मुख्य चुनाव कार्यालय पर लोधी सेना का सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को पूर्ण समर्थन

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी के कर्मचारी नगर स्थित कार्यालय पर महानगर सचिव मोहर सिंह लोधी व गोविंद सैनी के नेतृत्व में लोधी सेना के राष्ट्रीय सामाजिक युवा संगठन महानगर बरेली के महानगर अध्यक्ष वेदप्रकाश लोधी राजपूत द्वारा समाजवादी पार्टी के 124 शहर विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल जी के आत्मीय व्यक्तित्व, कर्मठ शैली, कुशल नेतृत्व व नीतियों से प्रभावित होकर अपना समर्थन पत्र प्रदान किया एवं उनके पक्ष में लोधी समाज से वोट के लिए आवाहन किया। इसके अलावा आज अशोक विहार सौ फुटा रोड, मुरावपुरा निकट अलखनाथ मन्दिर,बजरिया संदल खा तिलक इंटर कॉलेज के पीछे जनसंपर्क किया ।

इसके अलावा आज सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने फ्यूचर कॉलेज के छात्रों के साथ भी बार्तालाप किया । फ्यूचर कॉलेज के चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने फूल माला के साथ राजेश अग्रवाल का स्वागत किया । इस अवसर पर विजयपाल सिंहभी मौजूद रहे। राजेश अग्रवाल ने सरकार बनने पर छात्रकल्यान नीति का वादा किया ।

कार्यालय पर समर्थन के दौरान मृतुंजय मिश्रा, रमेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, नाजिम बेग, दानीश, एवं लोधी सेना जिला महासचिव बृजेश लोधी राजपूत, महानगर उपाध्यक्ष दीपक लोधी राजपूत, महानगर सचिव विशाल लोधी राजपूत, अंकित लोधी ,अमित लोधी, संतोष लोधी, समीर लोधी आदि प्रमुख पदाधिकारियों के साथ लोधी समाज के सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *