यूपी

सपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को पर्वतीय समाज ने आपातकालीन बैठक कर खुलकर दिया अपना समर्थन

नीरज सिसौदिया, बरेली

दूसरे चरण की वोटिंग का चुनाव प्रचार कल शाम 5 बजे के बाद थम गया है, वही अब प्रत्याशियों के पक्ष में समाज द्वारा बैठकों के माध्यम से समर्थन के लिए जागरूक किया जा रहा है । जिसमें पर्वतीय समाज ने एक आपातकालीन बैठक बुलाकर अपने समाज को कुर्मांचल नगर, दुर्गा नगर, सैनिक कॉलोनी, कर्मचारी नगर एवं आलोक नगर में एकत्र होकर पूर्ण रुप से अपना समर्थन बरेली शहर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के पक्ष में करने का निर्णय लिया है। पर्वतीय समाज के लोगों का कहना है कि विगत 15 वर्षों से बरेली शहर का कोई विकास नहीं हुआ है जबकि राजेश अग्रवाल जी ने पार्षद पद पर रहते हुए पिछले 26 वर्षों में हमेशा विकास की ही बात की है एवं जनमानस हित में अनेकों कार्य किए हैं इसलिए ऐसे विकास पुरुष को आगे लाने व भारी मतों से जिताने का कार्य अन्य समाजों के साथ साथ पर्वतीय समाज भी करेगा । राजेश अग्रवाल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी एवं उनके प्रत्याशी सिर्फ और सिर्फ जातिवाद और धर्म की राजनीति कर लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य कर रहे हैं जबकि जमीनी मुद्दों पर कोई भी बात नहीं कर रहा है । उन्होनें कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य आम इंसान के जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर कार्य कर विकास को बदाना ही प्राथमिकता होगी । समाजवादी पार्टी शहर प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कहा कि बर्तमान विधायक का यह आखिरी कार्यकाल उनकी ही जुबानी होगा, इसलिए उनकी जनता के प्रति जवाबदेही नही होगी, जबकि सपा प्रत्याशी के तौर पर विधायक बनने पर उनकी जवाबदेही सीधे तौर पर जनता के प्रति होगी एवं बरेली शहर में भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधयाक, मेयर आदि सब होने के बाबजूद आज तक इस शहर का उतना विकास नही हो पाया है जितना होना चाहिए था । उनकी प्राथमिकता विकास के माध्यम से औद्योगिक, रोजगार आदि द्वारा बरेली का बेहतरीन उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कराना होगा। पर्वतीय समाज के लोगों में प्रमोद बिष्ट, केसी पांडे, मुकुल भट्ट, पंकज जोशी, प्रभात गैरोला, ज्योति जोशी गीता पांडे , सुमन, चंद्र प्रधान, मृत्युंजय मिश्रा, नीरज शर्मा, रागिनि अग्रवाल, राजीव पाठक, सचिन जोशी, महेश जोशी, मनोज डोडियाल, भुवन चंद्र जोशी, रमेश तिवारी, अमित जोशी, दीपक जोशी, हिमांशु बिष्ट, अमित पंत आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *