यूपी

छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और नशे के दुष्परिणाम के बारे में दी गई जानकारी

धरमघर। स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें साइबर क्राइम और नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।

रीमा पुलिस चौकी ने राजकीय इंटर कॉलेज उडियार में जन जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। चौकी इचांर्ज प्रहलाद सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम बढ़ रहा है। ऑनलाइन धोखाधड़ी भी हो रही है। जिसके लिए उन्हें और स्वजनों को सावधान रहना है। किसी भी काल और मैसेज के लिंक को नहीं खोलना है। उन्हें यातायात के नियमों का भी पालन करना है। महिला कानून, अधिकार, बाल अपराध, नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों आदि की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए टोल फ्री नंबर1930 व हेल्पलाइन नंबर- 112, गौरा शक्ति एप, पब्लिक आइ एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आइ एप आदि के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *