मुंबई

टाइगर 3 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरो में होगी रिलीज

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 की रिलीज डेट के साथ फिल्म से दोनो का लुक भी आउट कर दिया गया है। टाइगर 3 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी कटरीना ने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। उन्होंने लिखा, टाइगर और जोया एक बार फिर ईद 2023 को आएंगे। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। टाइगर 3 को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।
पवन कल्याण की ‘भीमला नायक’ का हिंदी ट्रेलर आउट
साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण स्टारर ‘भीमला नायक’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्ट शेयर कर दी है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी, अभी तक इसकी डेट तय नहीं हुई है। ‘भीमला नायक’ इसके पहले 25 फरवरी को तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे में 61 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा राणा दग्गुबती भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *