यूपी

राजनांदगांव।शहर के रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का कोतवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट में लिप्त दो महिला सहित एक पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शहर में पिछले कई दिनों से सेक्स रैकेट का खेल धड़ल्ले से चल रहा था, जिसकी सूचना मुखबिर से मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

बता दें कि, शहर के रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कोतवाली पुलिस ने किया है, जिसमें एक ऑफिस में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली और पुलिस ने वहां दबिश देकर दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शहर के ही रहने वाले प्रकाश गोलछा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सेक्स रैकेट का खेल शहर से दूर सोमनी थाना क्षेत्र के फार्म हाउस में भी चल रहा था. दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस को सूचना मिली थी, जिसमें पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है. जिसके बाद पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो महिला और एक पुरुष को जेल भेज दिया है. प्रकाश गोलछा पहले भी सेक्स रैकेट के मामले में जेल जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *