यूपी

अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह, कई महिलाओं को किया गया सम्मानित

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर सी पंचायत भवन में शनिवार को साई सेवा आश्रम परिवार के तत्वाधान में अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि बेरमो के कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला, सुनीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष्या गिरीजा देवी, मुखिया रेखा सिन्हा, शोभा सिंह व उप प्रमुख करूणा देवी ने संयूक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किए।

समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला ने कहा कि इस विज्ञान के युग में भी महिलाऐं भी किसी से कम नहीं है। पुरूषों के साथ कंधें से कंधें मिलाकर चल रहीं है। हम सबके जीवन में महिला की भूमिका में मां, बहन, बेटी, बहू होती है, जिनके बिना हम अधूरें होते है। स्त्री है, तो संसार है। महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति बुरे रवैये के बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। कहा कि हज़ारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए। हज़ारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए, हज़ारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए, पर एक “स्त्री” अकेली ही काफी है… घर को स्वर्ग बनाने के लिए। भाजपा जिलाध्यक्षया गिरीजा देवी ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती है। पत्थर की दीवारों को औरत ही घर बनाती है। हर दुख-दर्द सहकर वो मुस्कुराती रहती है। लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है। समारोह में समाज के हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर काम कर रहीं महिलाओं में मुखिया रेखा सिन्हा, शोभा सिंह, पत्रकार अर्चना कुमारी, कावियत्री रंजनी नैयर, चित्रकार बिनीता बद्योपाध्याय, महिला कांस्टेबल सुनीता कुमारी, आरती रानी, डालिया डे, माधवी दास, रीना कुमारी, उषा देवी, ब्यूटिशियन विल्किस आरा रोजी सहित दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सामाजिक संस्था साई सेवा आश्रम के जानकी महतो, सचिव सुषमा कुमारी, अध्यक्ष पवन कुमार, जानकी महतो, पप्पू चौहान, मौरिस पिंट्टो, रोमिशा खान, जितेंद्र चौहान, टीआर राजीव, गौतम कुमार सहित सैकड़ों महिलाऐं उपस्थित थें।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *