यूपी

भाजपा का कुनबा बढ़ाने में जुटे हर्षवर्धन आर्य, तीन मंडलों में लगाए 6 कैंप, आप भी बन सकते हैं भाजपा के सदस्य, जानिये कैसे?

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

किसी भी चुनाव में पार्टी की जीत का आधार कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता ही होते हैं। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां संगठन चुनाव लड़ता है व्यक्ति नहीं। यही वजह है कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना कुनबा बढ़ाने में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के एक-एक पदाधिकारी से लेकर जमीनी स्तर तक के कार्यकर्ता नए सदस्य जोड़ने में जुट गया है।

केंद्रीय नेतृत्व की ओर से शुरू किए गए “मेरा परिवार भाजपा परिवार” अभियान के तहत देशभर में नए सदस्य जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बरेली में भाजपा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष और 125 कैंट विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार हर्षवर्धन आर्य भी इस अभियान में महती भूमिका अदा कर रहे हैं।
शुक्रवार से हर्षवर्धन आर्य की ओर से नए सदस्य जोड़ने के लिए भाजपा के तीन मंडलों (कालीबाड़ी मंडल, पूर्वी मंडल और दीनदयाल मंडल) में कुल छह कैंप लगाए जा रहे हैं।

हर्षवर्धन आर्य ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों की ओर से पूरे ब्रज प्रांत में मेरा परिवार भाजपा परिवार सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के विभि‍न्न पदाधिकारियों द्वारा कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से भाजपा में नए सदस्य जोड़ने का काम किया जा रहा है। भाजपा से जुड़ने को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों में बड़ी तादाद में लोगों ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मोबाइल नंबर 7505403403 पर मिस कॉल के माध्य म से भी नए सदस्यों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। ये कैंप आगे भी जारी रहेंगे।

विभिन्न स्थानों पर नए कैंप लगाने की भी तैयारी की जा रही है। जो लोग भाजपा परिवार का हिस्साा बनना चाहते हैं वे कैंप में आकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य हर बूथ पर सौ नए सदस्यों को जोड़ने का है। इसमें काफी सफलता मिल रही है। लोगों के उत्साह को देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि निश्चित तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सरकार बनाएगी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *