यूपी

साधना मिश्रा ने रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

नीरज सिसौदिया, बरेली
पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी से कैंट विधानसभा सीट से टिकट की दावेदार साधना मिश्रा ने गुरुवार को रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में कार और बाइकों का काफिला चल रहा था। जिसमें शामिल युवा समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के मारे लगाते नजर आए। रैली कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होती हुई साधना मिश्रा के घर पर आकर संपन्न हुई। रैली की सफलता को लेकर साधना मिश्रा काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का हम संकल्प लेते हैं।

वर्तमान भाजपा सरकार से आम जनता परेशान है। इसलिए इस बार इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह संदेश हमें घर – घर पहुंचाना है और इसी उद्देश्य से आज कैंट विधानसभा क्षेत्र में यह विशाल रैली निकाली गई है। साधना मिश्रा द्वारा निकाली गई इस रैली को स्थानीय जनता और प्रशासन का भी सहयोग मिला। रैली की सफलता के बाद साधना मिश्रा ने अपने निजी आवास पर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


बता दें कि टिकट की घोषणा जल्द ही होने वाली है। इसीलिये सभी दावेदार अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हैं। साधना मिश्रा से एक दिन पहले ही समर्थ मिश्रा ने भी कार एवं बाइक रैली निकाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *