पंजाब

नहीं रहे कांग्रेस दिग्गज नेता मनोज अरोड़ा, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, बेरी, प्रदीप राय, निम्मा, मोंटी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

नीरज सिसौदिया, जालंधर
जालंधर के दिग्गज कांग्रेस नेता और जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन मनोज अरोड़ा का वीरवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कांग्रेस पार्षद अरुणा अरोड़ा के पति मनोज अरोड़ा का डीएमसी, लुधियाना में इलाज में चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।
बता दें कि कांग्रेस को जालंधर में एक अहम मुकाम तक लाने में मनोज अरोड़ा का योगदान भी काफी अहम रहा है। मॉडल टाउन के चहुंमुखी विकास मनोज अरोड़ा की व्यापक सोच से ही संभव हो पाया है। कोरोना काल में भी उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी अरुणा अरोड़ा को समाजसेवा के लिए एक दिन भी नहीं रोका। मोहिंदर सिंह केपी जब चुनाव जीते थे तो उनके चुनाव प्रबंधन में भी मनोज अरोड़ा की अहम भूमिका रही थी। वह बेहद मिलनसार और मददगार व्यक्तित्व के स्वामी थे। उनके निधन की सूचना से पूरे जिले में शोक व्याप्त हो गया है। मनोज अरोड़ा के निधन पर पूर्व पार्षद प्रदीप राय, अकाली नेता सरदार अमरप्रीत सिंह मोंटी, जिला अध्यक्ष बलराज ठाकुर, कार्यकारी जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह निम्मा,पूर्व विधायक राजिंदर बेरी सहित कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *