देश

नीरज दनौरिया बने बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
वर्षों से संगठन की सेवा में तत्पर स्वयंसेवक नीरज दनौरिया को संगठन की ओर से अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। नीरज दनौरिया को यह जिम्मेदारी चेन्नई में हुई विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में दी गई। इस दौरान कुछ अन्य स्वयंसेवकों को भी नवीन दायित्व सौंपे गए। नीरज दनौरिया को राष्ट्रीय संयोजक बनाने से देशभर के स्वयंसेवकों में खुशी की लहर व्याप्त है। उन्होंने नीरज दनौरिया को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *