देश

रेलवे स्टेशन पर लकी गारमेंट्स की अवैध बिल्डिंग पर छुट्टी वाले दिन भी चल रहा था काम, एटीपी ने रुकवाया

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
रेलवे स्टेशन रोड पर स्टेशन गेट से थोड़ा पहले लकी गारमेंट्स की ओर से अवैध बिल्डिंग की पहली मंजिल का काम रविवार को धड़ल्ले से चल रहा था। आरटीआई एक्टिविस्ट रिची की ओर से चीफ विजिलेंस अफसर को दी गई शिकायत के बाद एटीपी मौके पर पहुंचे और काम बंद करवाया। बताया जाता है कि इस अवैध बिल्डिंग से पूर्व एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों ने रिश्वत की मोटी रकम वसूल की थी। जिसकी वजह से इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

अब एटीपी बदल चुके हैं। ऐसे में अब इस बिल्डिंग का काम करवाने जब एटीपी गए तो उन्हें भी बिल्डिंग मालिक ने खूब खरी खोटी सुनाई। फिलहाल काम बंद करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *