यूपी

स्वास्थ्य में सबसे महत्वपूर्ण हैं आशाएं : सीएमओ

Share now

अनिरुद्ध, पूरनपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विशेष स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। शासन द्वारा संकल्प सप्ताह मानने के उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में नीति आयोग के आकांक्षातमक विकास खंड पूरनपुर में सीएचसी पर विशेष मेला आयोजित किया गया। मेले में सभी बीमारियों संबंधित स्टाल लगाए गए और आयुष्मान कार्ड का भी अलग से स्टाल लगाया गया।

विशेष मेला में क्षेत्र की आशाएं और अन्य सामाजिक लोग व मरीजों ने सम्मलित होकर सफल बनाया। विशेष मेला में मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान, चैयरमैन सैलेंद्र गुप्ता, विशेष अतिथि सीएमओ आलोक शर्मा मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह, एमओआईसी डॉक्टर अनिकेत गंगवार,चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलदर, जितेंद्र कुमार, आशीष, विश्वीर, अनुज, हरीश व अन्य लोग विशेष स्वास्थ्य मेला में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *