यूपी

वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश से पूरी तरह साफ हो जाएगी सपा : केशव प्रसाद मौर्य

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बरेली महानगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 में सपा पूरी तरह से सफा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार का मतलब उत्तर प्रदेश के 5 जिलों का विकास है। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में बरेली मे बिजली गायब रहती थी लेकिन हमारी सरकार में जाती नहीं है।

उन्होंने कहा कि श्रीमान अखिलेश यादव जी कहते हैं यह नई सपा है लेकिन यह वहीं सपा है!जिससे उत्तर प्रदेश की जनता खफा है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसान हित में सपा सरकार में बकाया 12000 करोड़ का बकाया भुगतान जो छोड़ कर के गए थे वह भी भारतीय जनता पार्टी ने चुकाने का काम किया इसके साथ साथ हमने 70000 करोड़ का किसान भाइयों का ऋण माफ करने का भी काम किया किसान भाई के गन्ने का भुगतान भी निश्चित समय के साथ गन्ने का मूल्य दो बार बढ़ाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 2017 से भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही थी,उसी प्रकार से 2022,में पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है! और बरेली की 9 सीटों के साथ हम एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रहे हैं! 10 मार्च को समाजवादी पार्टी समाप्त हो जाने वाली पार्टी बनने वाली है! समाजवादी पार्टी का गठबंधन गुंडागर्दी का है, दंगाइयों का है, भ्रष्टाचारियों का है,माफियाओं का है,उत्तर प्रदेश के लोगों को उत्तर प्रदेश से पलायन करने के लिए विवश करने वालों के साथ है!

*उन्होंने कहा*:और यह लड़ाई गुंडागर्दी बनाम सुशासन की है,यह लड़ाई पलायन करवाने वालों से बचाने वालों के बीच मैं है! समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जो सूची आई है!,सूची को देखने के बाद प्रदेश की जनता ने एकदम समझ लिया है! जो श्री अखिलेश यादव जी यह बयान देते थे,कि यह नई सपा है! वो नई सपा नहीं यह वहीं सपा है,जिससे जनता बहुत पहले से ही खफा है! इसलिए 2022 में सपा पूरी तरह से सफा है!

*उन्होंने कहा*-सपा के साथ-साथ चाहे, वह बसपा हो,चाहे वह कांग्रेस हो, चाहे भाजपा विरोधी,अन्य कोई राजनीतिक दल हो, उन सभी को मैं आज यह कहना चाहता हूं! उत्तर प्रदेश की भोली-भाली जनता को सब पता है! भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जब सारे विरोधी सपा, बसपा, कांग्रेस, लोकदल सब एक हो गए थे! तब भी उत्तर प्रदेश की जनता ने उत्तर प्रदेश में हमें 51 % वोट दिया बरेली के कई बार से सांसद पूर्व में केंद्रीय मंत्री आदरणीय संतोष गंगवार जी को भी एवं आंवला लोकसभा से धर्मेंद्र कश्यप जी को!!इनको भी भारी बहुमत से जिताकर लोकसभा में भेजा !

उन्होंने कहा कि -मैं आज यह एक बार फिर विश्वास से कह रहा हूं कि हमारी सरकार ने विकास किया है!हमारी सरकार ने गरीब कल्याण को ऐसी योजनाएं दी है!जिसे आजादी के तत्काल बाद में लागू होना चाहिए था! लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया लेकिन जब उत्तर प्रदेश में और केंद्र में दोनों जगह भाजपा की सरकार बनी,केंद्र में आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में, और आदरणीय योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार,ने गरीब कल्याण की दृष्टि से बहुत बड़े बड़े कार्यक्रम किए हैं! जिसमें हमने लगभग *43 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराए हैं*! 2.5 करोड़ लगभग गरीबों के घरों में शौचालय बनवाने का* *काम किया है! उत्तर प्रदेश के अंदर 15 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से और प्रति *यूनिट 5 किलो राशन, के साथ-साथ 1 किलो दाल,1 किलो* *तेल,1 किलो नमक,और 1 किलो चीनी,* उपलब्ध कराने का काम किया है!

​ *उन्होंने कहा*-सपा की सरकार के समय बिजली गायब रहती थी! हमारी सरकार के समय बिजली उपलब्ध रहती है! जो कहते हैं हम 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे वह झूठ बोल रहे हैं और फरेब कर रहे हैं मैं भी जानता हूं आप सब मेरे पत्रकार मित्र भी जानते हैं जब सपा की सरकार थी पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली के लिए त्राहि मची हुई थी लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में एक अलग प्रकार का वातावरण बना है सपा की सरकार का मतलब 5 जिलो का विकास होता था! बाकी 70 जिलों को वह भूल जाते थे!
भाजपा की सरकार का मतलब सभी 75 जिलो का बिना किसी भेदभाव के विकास हो रहा है!सभी तीर्थ स्थलों का विकास हो, रहा है!अगर मंदिर बन रहा है, तो गरीबों का घर भी बन रहा है! अगर काशी का विकास हो रहा है,और अयोध्या का विकास हो, रहा है!प्रयागराज का विकास हो रहा है!तो मथुरा और वृंदावन का भी विकास हो रहा है! आगरा का भी विकास हो रहा है! हमारी सरकार का लक्ष्य विकास करना है सुशासन देना है उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता को सुरक्षा देना है,रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करने का काम करना है!
उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों की समस्या हमारी समस्या है, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त है, हर क्षेत्र में हमारी सरकार ने 5 साल मे से जिसमें डेढ़ वर्ष कोरोना की भेंट चढ़ गया! उसके बाद भी हमने 15 साल की सपा,बसपा,की सरकारों से अच्छा काम किया है!इसके कारण भाजपा के प्रति अभी भी लोगों का व्यापक समर्थन है! और उस समर्थन के लिए उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता का में धन्यवाद करता हूं!

उन्होंने कहा- आगरा की सभी 9 सीटों के सभी मतदाता बहनों से मैं अपील करता हूं! वह एक बार फिर से सुशासन देने वाली, विकास करने वाली,और भ्रष्टाचार से मुक्त, उत्तर प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत रहने वाली, भ्रष्टाचार मुक्त नौकरियां देने वाली, भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से अवसर दें!और कमल का फूल खिला कर विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में केंद्र और प्रदेश सरकार,जो कि डबल इंजन की सरकार है,उसे और मजबूत बनाने का काम करें।

प्रेस वार्ता में महापौर उमेश गौतम महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा कैंट विधानसभा प्रत्याशी संजीव अग्रवाल मीडिया पैनलिस्ट दीपक सोनकर महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) जिला मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी मंच पर मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *