यूपी

सड़क पर उतरे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महानगर कालोनी में घर-घर जाकर मांगे वोट, रविवार को आएंगे केशव प्रसाद मौर्य

नीरज सिसौदिया, बरेली
विधानसभा चुनाव की उल्‍टी गिनती शुरू हो चुकी है। यहां दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए स्‍टार प्रचारकों की फौज उतार दी है। प्रदेश से लेकर राष्‍ट्रीय नेता तक भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और स्‍टार प्रचारक जेपी नड्डा ने आज बरेली की महानगर कालोनी में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी को जिताने एवं प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि कई वर्षों बाद प्रदेश में ऐसी सरकार बनी जिसने माफिया राज को खत्‍म करके विकास कराने का काम किया है। इसलिए एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को सत्‍ता में लाएं। इस मौके पर उनके साथ महानगर अध्‍यक्ष डा. केएम अरोड़ा, बंटी ठाकुर, राज अग्रवाल और महानगर की पूरी टीम मौजूद रही।


वहीं, रविवार को केशव प्रसाद मौर्य बरेली आ रहे हैं। वह सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद बहेड़ी के लिए प्रस्‍थान करेंगे। यहां वह डीआर पैलेस में एक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद घर-घर जाकर जनसंपर्क भी करेंगे। इसके बाद बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र आएंगे। यहां मतदाताओं से संवाद और प्रेस वार्ता करने के बाद देवचरा में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान भी चलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *