मनोरंजन

देवरिया के लाल नित्यांश को प्रतिष्ठित आईटीए अवार्ड मिला

देवरिया। देवरिया के लाल नित्यांश त्रिपाठी को टेलीविजय की दुनिया का बेहद सम्मानित आईटीए अवार्ड मिला है। नित्यांश को यह अवार्ड 10 दिसंबर को मिला। उन्हें यह अवार्ड धारावाहिक पिशाचिनी के थीम सांग के लिए मिला। नित्यांश को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मिला। गौरतलब है कि यह धारावाहिक कलर्स टेलीविजन पर प्रसारित होता है। इस पुरस्कार समारोह का प्रसारण 1 जनवरी 2024 को किया जाएगा।


आपको बता दें कि नित्यांश त्रिपाठी के पिता का नाम राजेश मणि त्रिपाठी है और ये लोग देवरिया के भुजौली कॉलोनी निवासी हैं। नित्यांश म्यूजिक स्टार्टअप इंडस्ट्री में बतौर म्यूजिक कंपोजर और प्लेबैक सिंगर के रूप में उभर रहे हैं। जनपद देवरिया में नित्यांश को मिले इस अवार्ड से खुसी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *