मनोरंजन

गोल्डी यादव और चाँदनी कुशवाहा का भोजपुरी गाना ‘रंगदार से प्यार होई’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

पूजा सामंत, मुंबई

सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज में एक और नया भोजपुरी लोकगीत आ गया है, जिसके बोल हैं – ‘रंगदार से प्यार होई’, इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को एकदम बिंदास अंदाज में गाकर गोल्डी यादव ने शमाँ बाँध दिया है। वहीं इसके वीडियो में एक्ट्रेस चाँदनी कुशवाहा ने दिल लूटने वाला परफॉर्मेंस करके खूब गरदा उड़ाया है। वह ब्लैक वेस्टर्न ड्रेस और येलो लहँगा चोली में फुल टू धमाल मचा रही है और अपनी लाजवाब अदाकारी से सबका मन मोह रही है।

गाने का पिक्चराइजेशन बहुत बढ़िया किया गया है। यह एक अलग स्टाइलिश सांग बनाया गया है। गाने में एक्ट्रेस चाँदनी कुशवाहा नजाकत और कातिल अदा से कयामत ढा रही है। उसका डांस मूमेंट देखते ही बन रहा है।

लिंकः https://youtu.be/pHM-zuS5JXk?si=LlowkJ2DrGHDXNic

चाँदनी कुशवाहा रास्ते में वेस्टर्न ड्रेस ब्लैक ऑउटफिट पहने चल रही है। उसे देखकर मनचले लड़के लट्टू होकर उस पर फिदा हो जाते हैं और गुलाब का फूल देकर प्रेम जाल बिछा रहे हैं, मगर चाँदनी कुशवाहा उन सभी मजनुओं को इग्नोर करते हुए दो टूक जवाब देते हुए कहती है कि….
‘जेकरा के जाने सारा जिला जवारवा में, ओकरा के राखब अपना दिलवा में, हमरा के चाही रंगदार मरदा, गरदा उड़ावे महफिलवा में… जवना पे दू चार एफआईआर होई, वोही से हमरा प्यार होई… दिलवा के वोही मोलदार होई, वोही से हमरा प्यार होई…


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘रंगदार से प्यार होई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर है।इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी गौरव राय, राजन हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *