झारखण्ड

ऊपरघाट के हरलाडीह में शहीद कॉ. कैलाश महतो का 49 शहादत दिवस, स्कूली छात्राओं की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट के हरलाडीह स्थित कैलाश स्मारक हाई स्कूल में शुक्रवार को शहीद कॉ. कैलाश महतो का 49 शहादत दिवस मनाया गया। यहां पर इनके आदमकद प्रतिमा पर सर्वप्रथम उनकी धर्मपत्नी रूकमणी देवी पूष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वा सुमन अर्पित की। इसके बाद शहीदवेदी पर झंडोतोलन किया गया। शहादत दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉ. कैलाश महतो ने महाजनों के खिलाफ वृहद्व रूप से लड़ाई लड़े थे। फलस्वरूप क्षेत्र से महाजनों को भागना पड़ा था। कॉ. कैलाश महतो एक नये समाज और शोषण-जुल्म से मुक्त समाज निर्माण के पक्षधर थे। कहा कि आज झारखंड 25 साल होने के करीब है, लेकिन यहां के तकदीर और तस्वीर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके लिए यहां के लोगों को झारखंड के पुरोधा स्व. विनोद बिहारी महतो, स्व. टेकलाल महतो, स्व. शिबा महतो, कॉ. कैलाश महतो सहित अन्य शहीदों के अनुशरण करते हुए पढ़ाई कर लड़ाई लड़नी होगी।

हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद महतो ने कहा कि कॉ. कैलाश महतो तत्कालीन हुकूमत के खिलाफ निरंतर लड़ाई लड़ते रहें और अपनी प्राणों की कुर्बानी दे दी। महाजनों ने एक साजिश रचकर उनकी हत्या कर दी। ऐसे महान क्रांतिकारी को कम्युनिष्ठ पार्टी पूरा परिवार श्रद्वाजंलि अर्पित करती है। शहादत दिवस को एटक नेता लखनलाल महतो, गणेश प्रसाद महतो, अंनतलाल महतो, आफताब आलम, चंद्रशेखर झा, धानेश्वर विधार्थी, दुर्योधन महतो, नुनूचंद महतो, भागीरथ शर्मा, मो. शाहजहां, जानकी महतो, ब्रजकिशोर सिंह, रामेश्वर साव, महाबीर महतो, मुकेश महतो, देवेंद्र महतो, मो. युसूफ महतो, कमालउददीन अंसारी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। विधायक जयराम महतो और शहीद कॉ. कैलाश महतो को आयोजक कमेटि के द्वारा शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल में शिरकत हुए बच्चों को विधायक और पूर्व सांसद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शहादत दिवस पर मुख्य रूप से विमला देवी, रोहित महतो, रूपन देवी, भरत कुमार महतो, अनीता देवी, भागीरथ महतो, लक्ष्मी देवी, महादेव महतो, भुवनेश्वरी देवी, जसवंत कुमार महतो, स्वीटी महतो, बलवंत महतो, गौतम महतो, पूजा कुमारी, जेकेएलएम के जिला सचिव खगेंद्र महतो, प्रखंडध्यक्ष देवनारायण महतो, दिनेश महतो, भेखलाल महतो, खिरोधर महतो, योद्वा महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *