नीरज सिसौदिया, बरेली
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी दिल्ली में आयोजित एन.एफ.आई.आर (नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेंस) के 31वें अधिवेशन में शामिल होने के लिए मंगलवार देर रात रवाना हुए। बरेली से गोरखपुर, लखनऊ होते हुए वाराणसी तक के पदाधिकारी विशेष रूप से तैयार की गई डेलीगेट स्पेशल ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचे। यह ट्रेन 2 सितंबर की रात 12 बजे बरेली से रवाना हुई।
दिल्ली में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में रेलवे कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं और मांगों पर चर्चा की जाएगी। इसमें खासकर पुरानी पेंशन बहाली, कैडर रीस्ट्रक्चरिंग, आठवां वेतन आयोग, रेलवे चिकित्सालयों की व्यवस्थाएं और कर्मचारियों की अन्य सुविधाओं पर विचार-विमर्श होगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों की आवाज़ को बुलंद तरीके से सरकार तक पहुँचाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री, एन.एफ.आई.आर के वरिष्ठ नेता श्री विनोद राय और श्री रमेश मिश्रा के नेतृत्व में यह यात्रा की जा रही है। दोनों नेताओं ने कहा कि दिल्ली अधिवेशन केवल औपचारिकता नहीं बल्कि कर्मचारियों के भविष्य और हक से जुड़ा बड़ा आंदोलन है।

इज्जतनगर मंडल से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी इस अधिवेशन के लिए रवाना हुए। इनमें श्री सतीश बघेल, श्री कुमार जितेंद्र, रामसेवक, राजगुरु यादव और अनु प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा इज्जतनगर रेलवे वर्कशॉप से मंडल मंत्री पंकज दत्त भट्ट और मंडल अध्यक्ष भवेश कुमार के नेतृत्व में एक बड़ा दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। उनके साथ अनिल पुंडील, रितेश्वर, नरंजन, अर्जुन सिंह, कुलदीप अवस्थी, रोहित कुमार, सुदर्शन शर्मा, अनिल गौतम, सचिन, बनी सिंह, परवीन, सुमन बैठा, नागेंद्र मोहन, रवि और अतुल जैसे पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
आर.के.टी.ए. इज्जतनगर मंडल के अध्यक्ष श्री पंकज कश्यप भी अपने पूरे दल-बल के साथ दिल्ली रवाना हुए। सभी पदाधिकारी करनैल सिंह स्टेडियम, दिल्ली में अधिवेशन स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

रेलवे प्रशासन ने इस बड़े आयोजन को देखते हुए विशेष व्यवस्था की है ताकि कर्मचारियों को दिल्ली पहुँचने में कोई असुविधा न हो। डेलीगेट स्पेशल ट्रेन चलाना इसी योजना का हिस्सा है। अधिवेशन को लेकर कर्मचारियों में उत्साह साफ तौर पर देखा जा रहा है और उम्मीद है कि इस बार की बैठक से कर्मचारियों की कई ज्वलंत समस्याओं का समाधान निकलेगा।





