नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजसेवी संस्था जीनियस सेवा ग्रुप-राज श्री मेडीकल एंव रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली द्वारा पितृपक्ष पर ओल्ड एज होम वृद्ध आश्रम लाल फाटक बरेली मे निःशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर लगाया गया। जीनियस संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल विकास अग्रवाल “संस्था संरक्षक व्यापारी नेता”पूनम चन्द्रा “अध्यक्ष जीनियस महिला विंग” ने संजीव अग्रवाल कैंट विधायक राजेन्द्र अग्रवाल “चैयरमैन राजश्री ग्रुप का फूल माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। कैन्ट विधायक और राज श्री ग्रुप के चैयरमैन ने सभी वृद्ध जनों की समस्याएं सुनने के बाद राजेन्द्र अग्रवाल ने मंच से सभी 144 आश्रित माता पिता से वादा किया कि आज की तरह आप लोगो के सभी प्रकार के इलाज- जांच चेकअप दवाई राज श्री मेडीकल काॅलेज निःशुल्क सेवा देगा। “आयुष्मान योजना” के तहत राज श्री हास्पिटल आपको लाने के लिए अपनी गाड़ी भेज देगा और एक रूपया भी आपका खर्च नही होगा। संस्था सचिव एड: मनोज पाण्डेय ने कैंट विधायक का फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह दिया।
कैन्ट विधायक ने राज श्री काॅलेज के सभी चालीस डाक्टर्स को जीनियस चिकित्सक सेवा रत्न 2025 से सम्मानित करते हुए भोजन फल वितरण किया। जीनियस संस्था की महिला अध्यक्ष पूनम चन्द्रा ने आश्रम अधीक्षक एम एस यादव, सुधीर मिश्रा, संतोष कुमार, रचना चौहान कांता गंगवार को पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेट किया।
सुरेन्द्र अग्रवाल एड मनोज पाण्डेय ने राजश्री काॅलेज के चैयरमैन राजेन्द्र अग्रवाल डायरेक्टर रोहन वंसल डा वी के अग्रवाल “डीन” डा डब्ल्यू पी सिंह मेडीकल सुप्रीटेन्डेन्ट को बिशिष्ट चिकित्सक सेवा एवार्ड 2025 से नवाजा गया एड: अनिल दिवेदी सुभाष अग्रवाल प्रमोद मित्तल शील कुमार सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया निःशुल्क स्वास्थ शिविर का 150 लोगो ने लाभ लिया।