यूपी

भाजपा पार्षद दीपक सक्सेना की ओर से लगाया गया द्वितीय रक्तदान शिविर, जानिये कौन-कौन हुआ शामिल, कितने यूनिट रक्त एकत्र हुआ

नीरज सिसौदिया, बरेली 

आज कर्मचारी नगर में द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन पार्षद दीपक सक्सेना द्वारा किया गया. जिसमें 78 लोगों ने पंजीकरण कराया एवं 58 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर का उद्घाटन डॉ अनिल शर्मा ने किया तथा रक्तदान शिविर में सभी सम्मानित रक्त दाताओं को विभाग प्रचारक आनंद, महानगर प्रचारक विक्रांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी आनंद पाठक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में इन्वेस्टमेंट प्वाइंट के चेयरमैन सुबोध शर्मा अमन सिद्धार्थ आयुष कार्तिकेय वंश शिवम एवं अरुण भटनागर का विशेष योगदान रहा। गत वर्ष 56 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया था. पार्षद दीपक सक्सेना ने सभी सम्मानित रक्त दाताओं एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं आईएमए की डॉक्टर पारुल की 7i टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *